मझिआंव : बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पहाड़ के समीप मझिआंव-कांडी मुख्य पथ पर बने छोटी पुलिया में एक युवक गंभीर हालत में देखा गया।
वहीं घायल युवक की पहचान आनंद शर्मा के रूप में हुई। इसकी खबर मिलते ही उसके बड़े भाई चंदन शर्मा और जीजा विवेकानंद शर्मा पहुंचे और उसे बरडीहा थाना लेकर गए। जहां घायल युवक आनंद शर्मा ने घटना की जानकारी थाना को दिया।
जानकारी देते हुए युवक ने बताया कि जिन चार लोगों ने उस पर हमला किया उसमें दो लोगों को वह पहचानता है जो उसी के गांव कांडी प्रखंड अंतर्गत घोड़दाग के हैं। जिसमें सुनील शर्मा, पिता स्व. सुकालु शर्मा और संजन शर्मा, पिता सुनील शर्मा है।
कहा कि प्रेम प्रसंग मामले में उन लोगों के द्वारा मुझे पहले भी जान से मारने की धमकी दी गई थी जो आज शुक्रवार को मारने का प्रयास किया गया।
युवक ने बताया कि वह आज सुबह अपने गांव से बहन को उसके ससुराल पहुंचाने गया था। और वापसी के क्रम में चार लोगों ने पीछा किया और सलगा पहाड़ के पास पकड़ कर मोबाइल फोन तोड़ा और पीटते हुए मुझे पुलिया में डाल दिया।
वहीं बरडीहा थाना द्वारा एंजुरी काट कर दिया गया और घायल युवक को उपचार के लिए मझिआंव रेफरल अस्पताल भेजा गया।
वहीं अस्पताल पहुंचने पर रेफरल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टर के द्वारा सीटी स्कैन एवं अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा गया। ताकि बेहतर उपचार किया जा सके।