खरौंधी : खरौंधी प्रखंड के चौरीया निवासी सत्येंद्र पासवान के घर में अचानक आग लग गई जिससे घरों में रखा संपत्ति जलकर राख हो गया। बताते चलें कि सत्येंद्र पासवान के पत्नी फुला देवी अपने खेत में काम करने गई थी। तभी गांव वालों ने सूचना दिया कि उसके घर में आग लग गया है। उसके आने तक सारा संपति जल काल राख हो गया था।
फूला देवी ने बताई की हमारे पति 4 माह से लॉकडाउन लगने के कारण घर पर ही थे जिससे परिवार का पालन पोषण करना कठिन हो गया था, जिसे देखते हुए सत्येंद्र पासवान ने ठेकेदार से कुछ पैसा लेकर परिवार का सारा समान खाने पीने का खरीद कर गए थे। मगर आज अचानक आग लग गई, जिससे सारा संपत्ति जलकर राख हो गई।