गढ़वा : थाना क्षेत्र के भदूमा गांव के पास टेंपो व मोटरसाइकिल के टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों में मोटरसाइकिल सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के झोटी गांव निवासी असगर अंसारी का पुत्र Won't अंसारी, उसका भाई फरीद अंसारी, अकलीम अंसारी का पुत्र मझहर अंसारी एवं टेंपो सवार मेराल थाना क्षेत्र के गोबरदहा गांव निवासी प्रसाद यादव का पुत्र अखिलेश यादव के नाम शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर फरीद अंसारी, वेलाल अंसारी तथा मझहर अंसारी अपने घर से सवार होकर मजदूरी का काम करने के लिए ओबरा जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही टेंपो भदूमा गांव के पास मोड़ने के दौरान मोटरसाइकिल पर ही टेंपो पलट गई।
इससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग घायल हो गए व टेंपो पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया, इसके बाद उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
👉 गढ़वा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी रामदास प्रजापति का पुत्र दिनेश प्रजापति मोटरसाइकिल के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दिनेश प्रजापति अपने घर से बाहर सड़क पर पैदल गया हुआ था। वापस घर लौट के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद उसे भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।