whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261853
Loading...


सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में सीबीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थी किए गए सम्मानित

location_on गढ़वा access_time 17-May-24, 04:59 PM visibility 668
Share



सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में सीबीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थी किए गए सम्मानित
सम्मान समारोह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जीएन कॉन्वेंट स्कूल में सेकंडरी और सीनियर सेकेंडरी में सीबीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी को अतिथियों द्वारा माल्यार्पण और पुष्पांजली अर्पित कर किया गया।तद्पश्चात बुके प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया एवं उनके सम्मान में दशम कक्षा की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत का गायन किया गया। उपस्थित सफल बच्चों एवं उनके अभिभावकों को स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद मदन केशरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। आप जीवन में ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करें सफलता आपकी कदम चूमेंगी। उन्होंने बताया कि स्कूल से सफलता अर्जित करने वाले सभी वैसे छात्र- छात्राएं जिन्होंने 65 प्रतिशत मार्क्स पाएं हैं, उनका स्कॉलरशिप के आधार पर एड्मिसन फी फ्री होगा, यदि वे आगे की परीक्षा में अच्छा करते हैं तो विद्यालय प्रबंधन वार्षिक फी में और विशेष छूट देगा।
प्रिंसीपल सीबी सिन्हा ने स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष के परीक्षा परिणाम पर खुशी जाहिर की और पूरे शिक्षकों को उनके कड़ी मेहनत औऱ बच्चों को मार्गदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं वहीं उपस्थित अभिभावकों ने भी स्कूल की अध्ययन- अध्यापन पर संतोष व्यक्त किया। टॉपर विद्यार्थियों ने भी अपने जूनियर्स को पढ़ाई और अच्छे अंक लाने की गुर साझा की। सभी सफल बच्चों को बुके, प्रशस्ति पत्र, शील्ड और विशेष उपहार अतिथियों के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। मंच का संचालन उपप्राचार्य बीके ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन पीजीटी टीचर नीरा शर्मा द्वारा किया गया। सारा कार्यक्रम शिक्षक संजीव कुमार के देख रेख में सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर पेरेंट्स राकेश वर्मा, नायला अम्बरेन, सन्तोष मेहता, गिरीश कमलापुरी, शिक्षक सुषमा तिवारी, संतोष प्रसाद, वीरेंद्र साह, मुकेश कुमार, अभिषेक पांडेय सहित अन्य शिक्षक- शिक्षकेतर और स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play