गढ़वा : शहर के बिशुनपुर मुहल्ला निवासी शेखर कुमार सिंहा ने अपनी माताजी के पुण्य तिथि पर मेन रोड निवासी अपने मित्र रमण केशरी के साथ गढ़वा ब्लड बैंक में 2 यूनिट रक्तदान किया।
इस अवसर पर शेखर सिंहा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने माताजी स्व. रामदुलारी सिंहा की सातवीं पुण्यतिथि पर, अपने दोस्त के साथ आज 2 यूनिट रक्तदान किया। वे 2005 से लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं। रक्तदान कर उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है। उन्होंने अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की।
इस मौके पर अमरेंद्र मिश्र, राजीव पांडेय, मनीष कमलापूरी, अजय केसरी, रुपदेव सिंह, रामजी आदि मित्रगण मौजूद थे।