गढ़वा : सोशल वर्कर संस्था के तत्वावधान में शहर के सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक यूनिट रक्तदान किया गया। सासंद प्रतिनिधि चंदन जायसवाल ने सीआरपीफ जवान विजय मेहता की पत्नी कुमुद मौर्य के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। जो सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।
सोशल वर्कर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने कहा कि चन्दन जायसवाल ने संस्था के बैनर तले रक्तदान करने की इच्छा जताई थी। उन्हांने बताया कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंदो को रक्त उपलब्ध करवा रही है ओर शहर के युवा संस्था से जुड़कर समाजसेवा में कदम से कदम मिला कार्य कर रहे है।
मौके पर शुभम केशरी, हर्ष सीटू, पुष्प रंजन, मनीष कमलापुरी, संजय अग्रहरि, राजू मौर्य, गौरव जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, विजय मेहता, अंशु कांस्यकार आदि उपस्थित थे।