रंका : गढ़वा जिले का अनुमंडल मुख्यालय रंका को भले ही प्रखंड से अनुमंडल का दर्जा प्राप्त किए एक दशक से ज्यादा का वक्त वक्त गुजर गया हो। मगर यहां बस ऑटो स्टैंड जैसी मामूली सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। परिणाम है कि लोग मुख्य सड़क के किनारे ही अपनी - अपनी बाइक से लेकर दोपहिया वाहन यहां तक की ऑटो कमांडर जीप तथा बस जैसी यात्री वाहन भी खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़क जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। सड़क जाम के कारण जहां एक स्थानीय दुकानदारों को व्यवसायिक गतिविधि चलाने में कठिनाई होती है। वहीं आवागमन में भी असुविधा उत्पन्न होता है।