कांडी : प्रखण्ड क्षेत्र में अमन चैन बने रहने की कामना को लेकर 42 तीर्थ यात्रियों का जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जिसका नेतृत्व प्रवीण कुमार सिंह कर रहे थे।
कांडी मुखिया विजय राम और दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन संस्था के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने सभी तीर्थयात्रियों को अंग वस्त्र व पानी का बोतल देकर विदा किया। सभी यात्री वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज होते अयोध्या दर्शन करते हुए वापस कांडी आएंगे।
तीर्थ यात्रा में राजा राम साव, यमुना साव, प्रमोद साव, राम प्रसाद राम, गौरीशंकर पाल, दिलीप कुमार सिंह, दिलेश्वर साव, ईश्वरी मेहता, रामाशंकर दुबे आदि लोग शामिल थे।