गढ़वा : बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम हॉल में में गुरुवार को लाइफ गुड्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बॉडी फॉर स्टडी झारखंड रीजनल को-ऑर्डिनेटर वी बालासुब्रमण्यम ने बाबा अवधूत राम के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से बताया तथा स्कॉलरशिप के पंजीयन में होने वाली परेशानियों को दूर करने का उपाय बताया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ एमके सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाता है। कुलसचिव डॉ ललन कुमार ने कहा कि छात्रवृत्ति प्रत्येक बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाता है।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम की शुभकामना एवं बधाई दी।
मौके पर सभी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बासव राज कलाली, डॉ पीडी तिवारी, डॉ उमाशंकर मिश्रा, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ मनीष दुबे, दिव्या तिरु, डॉ अरविंद सिंह, सुभाष कुमार, राकेश कुमार सिंह, डॉ अमित सिंह, एनके प्रसाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, उमाशंकर वैद्य, डॉ आशुतोष मिश्रा आदि उपस्थित थे।