भवनाथपुर : कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी ने प्रखंड के मकरी पंचायत भवन में निःशुल्क सिलाई सेंटर खोला। जिसका उद्घाटन मकरी पंचायत के मुखिया पति धनंजय साह, कन्या विवाह सोसाइटी के सचिव विकास माली एवं पूर्व प्रमुख सह बीडीसी रीता देवी ने फीताकाट कर किया।
मौके पर सचिव विकास माली ने कहा कि उक्त संस्था मुख्य रूप से बाल विवाह रोक, हत्या एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए निरंतर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती आ रहीं है। साथ ही संस्था प्रतिवर्ष लाचार एवं असहाय कन्याओ का सामूहिक विवाह भी करती है। कहा कि संस्था द्वारा कई और सेंटर दूसरे प्रखंडों में खोला गया है। मुखिया पति धनंजय साह ने कहा कि कन्या विवाह सोसाइटी के सदस्य बधाई के पात्र है जो क्षेत्र में निःशुल्क सिलाई सेंटर खोलकर लड़कियों को आगे बढ़ा रहे हैं।
मौके पर उप मुखिया उमेश सिंह, को-ऑर्डिनेटर आकाश दीप भारती, प्रखण्ड प्रभारी अंजु गुप्ता, ट्रेनर सोनी देवी, रवि पाल, सुनिल पासवान, मनोज पाल, मनोज यादव, रमेश साह, सतिश गुप्ता, प्यारे मोहम्मद आदि उपस्थित थे।