भवनाथपुर : डेंगू चिकनगुनिया बीमारी दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मियों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन दास ने बताया कि देश में डेंगू और चिकनगुनिया बुखार एक गंभीर बीमारी है, जो जानलेवा भी है। इससे बचने के लिए घर के आसपास गंदे पानी या एसी कुलर सही बरसाती पानी के जलजमाव से पैदा होते है। जिनके काटने से दोनो गंभीर बीमारी फैलती है। इसलिए ऐसे जगहों पर साफ सफाई के साथ लोग गंभीर बीमारी से बच सकते है।
मौके पर डॉ दिनेश सिंह, एमपी डबलू विद्या नंद प्रजापति, अनूप गुप्ता, अरुण लकड़ा, संजय कुमार, धर्मजीत पासवान आदि कर्मी उपस्थित थे।