गढ़वा : थाना क्षेत्र के चेतना गांव के पास भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी लक्ष्मण पासवान का पुत्र प्रेम कुमार पासवान बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस संबंध में प्रेम कुमार पासवान ने गढ़वा थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि वह डॉक्टर राकेश कुमार तरुण के यहां चालक का काम करता है। गुरुवार की सुबह उसे जानकारी मिला था कि उनके नए अस्पताल चेतना में कुछ लोग अस्पताल के सामने जेसीबी लगाकर सड़क के जमीन को अवैध कब्जा कर रहा है। इसके बाद प्रेम कुमार पासवान, डॉ राकेश कुमार तरुण आदि वहां पहुंचकर उससे पूछ-ताछ करने लगे तो चेतना गांव निवासी शाहरुख खान, उसका भाई एवं अज्ञात चार-पांच लोग वहां पहुंचकर प्रेम कुमार पासवान को मारपीट कर घायल कर दिया।
इसके बाद उसे घायल अवस्था में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।