गढ़वा : रमना-बिशूनपुरा मार्ग पर गुरुवार को मझिगावां के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बिशनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव निवासी अमीरक रजवार का पुत्र अनिल कुमार रजवार 19 वर्ष बताया गया है। वहीं घायलों में आमर गांव निवासी मनोज रजवार का पुत्र मिथुन कुमार रजवार एवं दर्जिया गांव निवासी कृष्णा रजवार का पुत्र राजा कुमार रजवार के नाम शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है
घटना के संबंध में मृतक अनिल कुमार रजवार के पिता अमीरक रजवार ने बताया कि तीनों अपने घर से रमना किसी काम से आया हुआ था। इसी दौरान रमना से घर लौट के क्रम में मझिगावां गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कीजानकारी मिलने के बाद परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर आ रहे थे। इसी दौरान अनिल कुमार रजवार की मौत रास्ते में ही हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।