गढ़वा : पिछले दिनों आए सीबीएसई और जैक 10 वीं बोर्ड के परीक्षा में टाउन हॉल स्थित शिक्षा हब कोचिंग संस्थान के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्थान के सभी बच्चों के नंबर सराहनीय है।बच्चों ने अपने अभिभावक के परिश्रम और शिक्षकों के निर्देशन को सफल बनाते हुए माध्यमिक परीक्षा में उच्चतर अंकों से उच्चतर स्थान को प्राप्त किया।
कोचिंग संस्थान के निदेशक उत्कर्ष पाठक ने बच्चों को शुभकामना दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने कहा है कि इस परिणाम को वह आगे भी अपने होने वाले परीक्षा में दोहराएं और जिस क्षेत्र में उन्हें जाना है, उसमें जाएं व अच्छे नागरिक भी बनें।
कोचिंग संस्था के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अन्वेषक पांडेय बच्चों का परिणाम देखकर बहुत खुश हैं।
सामाजिक विज्ञान में सभी बच्चों ने 90 से ऊपर अंक प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि आज का समाज जो कि सिर्फ गणित और विज्ञान पर प्रकाश डाल रहा है, उसमें बच्चों ने सामाजिक विज्ञान को भी उतना ही महत्व दिया।
साथ ही साथ शिक्षक मंसूर आलम, राजदीप कुमार और संदीप कुमार ने बच्चों को बधाई दी और उन्होंने अभिभावक का भी धन्यवाद किया कि आज के परिवेश में जहां बच्चे अन्य मन लुभावना चीजों से जुड़ रहे हैं, वहां पर अभिभावक ने अपने बच्चों को संयमित करके रखा और सफलता प्राप्त करने में सहयोग किया
इस अवसर पर निदेशक ने सारे बच्चों को सम्मानित भी किया।
बेहतर अंक लाने वालों विद्यार्थियों में रौनक कुमार, सृष्टि भारद्वाज, धैर्य केशरी, प्रियांशु कुमार, तनु कुमारी, अपर्णा भास्कर, सृष्टि कुमारी, आसन सिद्दीकी, अभिषेक सिंह आदि के नाम शामिल हैं।