गढ़वा : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के तीसीबार खुर्द गांव निवासी कमलेश राम का पुत्र आकाश कुमार, कौशल राम का पुत्र कमलेश राम एवं डाला कला गांव निवासी द्वारिका राम का पुत्र राकेश कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लेमुवा टीकर गांव गए हुए थे। वापस लौट के दौरान ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के कलटू मोड़ के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
घटना के बाद सभी घायलों को बिश्रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके बाद परिजनों ने सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।