मेराल : बंका रोड स्थित एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टेन स्कूल में बुधवार से इंडोर गेम शुरू किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया गया कि इन दिनों अत्यधिक तापमान की वजह से आउटडोर गेम संभव नहीं हो पा रहा है। बच्चों के समय का सदुपयोग के लिए ग्रुप वाइज इंडोर गेम - चेस, कैरम, टेनिस आदि खेल का अवसर प्रदान कर बच्चों को खेल के माध्यम से प्रतिस्पर्धा युक्त वातावरण तैयार किया जा रहा है। ताकि बच्चे सफल जीवन के लिए रणनीति बनाकर भिन्न भिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।
स्कूल के निदेशक धर्मेंद्र देव ने कहा की इंडोर गेम से बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाइल से मुक्ति के लिए राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों को खेलने हेतु सहयोग दें।
मौके पर स्पोर्ट्स इंचार्ज पीटी अखिलेश्वर मिश्र, आरपी तिवारी, अमानत अंसारी, करण कौशल, रामाशीष राम, राहुल कुमार, आबिद अंसारी, संजय ठाकुर, संजय गुप्ता, एसएन सिंह, कुमारी निर्मला, पानपती कुमारी, स्नेहलता, पंकज चौधरी आदि उपस्थित थे।