केतार : केतार बाजार स्थित विनोद सेठ के ज्वेलर्स दुकान से अज्ञात व्यक्ति लगभग डेढ़ लाख रुपए का गहना लेकर फरार हो गया।
जानकारी देते हुए दुकानदार विनोद सेठ ने बताया कि ग्राहक बनकर अज्ञात व्यक्ति आया और उसने अपने आप को पीडब्ल्यूडी का कर्मी बताकर गहना खरीदने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अपने दुकान में पर्याप्त गहना नहीं रहने के कारण बगल के अनील सोनी के दुकान से चार मंगलसूत्र और पांच अंगुठी लाकर उसे दिखाया। इसके बाद ग्राहक ने अन्य बर्तन दिखाने का डिमांड किया। बर्तन दिखाने के क्रम में ग्राहक ने दुकानदार को चकमा देकर चार मंगलसूत्र और पांच अंगुठी लेकर दुकान से फरार हो गया।
घटना की जानकारी के बाद थाना प्रभारी रौशन कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव कुमार वाएल डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर दुकानदार से पूछताछ की।
साथ बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।