सगमा : सगमा प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय के प्रागन मे मंगलवार को सगमा भाजपा मंडल अध्यक्ष के पदभार व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव को माला पहनाकर कर व मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलीप कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा गया है,उसके निर्वहन करने के लिए दिन रात एक कर दुंगा। पार्टी के हित के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रखंड के सभी क्षेत्रो में पार्टी के एक एक कार्यकर्ताओं के साथ कदम-से-कदम मिलाकर चलुंगा और प्रखंड के विकास के लिए तत्पर रहुंगा।
इस मौके जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि भाजपा कुछ पदाधिकारीयों की चयन कर दिया है और अभी कुछ बाकी है ईसलिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास करने का संकल्प लिया है।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, जिला महामंत्री बबलू पटवा, अनिल चौबे, पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत दयानंद यादव, तिलकधारी यादव, प्रताप जयसवाल, मुकेश चौबे, सगमा प्रभारी राकेश चौबे, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण राम, राजेश बैठा प्रभाकर चौबे, बबलू ठाकुर, धर्मेंद्र यादव, रविरंजन यादव आदि उपस्थित थे।