गढ़वा : चिनियां थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी हीरो सिंह की पत्नी रीता देवी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रीता देवी अपने भाई के साथ डोल से छत्तीसगढ़ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही थी।इसी क्रम में रानी चेरी के पास ब्रेकर पर चलती मोटरसाइकिल से गिर गई। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद उसे चिनियां स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।