हरिहरपुर : पलामू लोक सभा छेत्र में 13/524 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई जिसके आलोक में उपायुक्त गढ़वा के द्वारा दिनका 11/5/24 से सम्पूर्ण जिले में धारा 144 पारित किया गया था।
परंतु कुछ राजनीतिक दल के द्वारा धारा 144 का उलंघन करते हुए डूमरसोता पंचायत अंतर्गत डूमरसोता बस्ती में राजनीतिक सभा का आयोजन किया था। जिसके आलोक में अंचलाधिकारी सह एफएसटी दंडाधिकारी के द्वारा आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 के उलंघन के आलोक में अनंत प्रताप देव, अजय पासवान, रामबली मेहता, राहुल सिंह, जावेद मियां, सतीश सिंह संजीत सिंह सहित अन्य 20 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।