whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27283434
Loading...


आधे अधूरे व त्रुटिपूर्ण नाली निर्माण के कारण बाजार व मेन रोड में पसरी रहती है गंदगी

location_on कांडी access_time 12-May-24, 08:47 PM visibility 663
Share



आधे अधूरे व त्रुटिपूर्ण नाली निर्माण के कारण बाजार व मेन रोड में पसरी रहती है गंदगी
मेन रोड में गंदगी


कांडी check_circle
संवाददाता



लोकतंत्र के महापर्व में भी कांडी बाजार मेन रोड की हालत बनी रही नारकीय कांडी : एक बड़े ठेकेदार ने कांडी बाजार में नाली की जगह नरक बनाकर छोड़ दिया है। इस कारण बाजार मेन रोड से होकर हर आने जानेवालों को मल मूत्र मिले गंदे पानी के छींटों का सौगात मिल रहा है। इसे मुख्य सड़क व बाजार क्षेत्र में पसरे नाली के पानी को देखकर कोई सहज ही समझ सकता है। मालूम हो कि कांडी बाजार स्थित कर्पूरी चौक से मझिगावां कवलदाग होते भवनाथपुर टाउनशिप तक सड़क का निर्माण कार्य 6-7 वर्षों से चल रहा है। इस योजना के तहत कांडी में सड़क की दोनों तरफ करीब 3 हजार फीट लंबी नाली का निर्माण किया जाना था। जिसकी जगह मात्र बाजार में,करीब 250 फीट लंबी बिना ढक्कन की नाली का निर्माण कराया गया।
इस नाली का निर्माण भी त्रुटि पूर्ण है। बहाव की तरफ ही नाली ऊंची है। नतीजा है कि पानी बजाय आगे की ओर बहने के पीछे की ओर भरते जाता है। कचड़ा व गंदा पानी भरने के बाद सड़क पर व बाजार क्षेत्र में गंदगी का ओवरफ्लो होता है। तस्वीर में वही गंदा पानी सड़क पर पसरा हुआ दीख रहा है। कांडी पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद प्रसाद ने कहा इस विषय में ठेकेदार से कई बार कहा गया। प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। लेकिन प्रखंड मुख्यालय की इस नारकीय स्थिति से किसी को कुछ लेना देना नहीं है। नाली से निरंतर फैल रही गंदगी कांडी के चेहरे पर लगा बदनुमा दाग है। बाहर से आनेवाला प्रत्येक व्यक्ति कांडी व कांडी वासियों पर गंभीर टिप्पणी करने से नहीं चूकता।
दूसरी तरफ यह गंदगी कभी भी कांडी को महामारी की चपेट में डाल सकती है। पूर्व मुखिया ने कहा कि 5 वर्ष पर लोकतंत्र का महापर्व आया है। जिसे लेकर काफी संख्या में बाहरी अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षाबलों का आना जाना हो रहा है। ऐसे अवसर पर वे तमाम लोग कांडी के प्रति गंदी धारणा लेकर ही जाएंगे। क्योंकि चुनाव को ध्यान में रखकर भी इसकी सफाई कराना मुनासिब नहीं समझा गया। इस संबंध में सड़क निर्माण करा रहे पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर प्रदीप कुमार ने कहा चुनाव से इसका क्या संबंध है। मैं स्वयं इसकी हालत देखता हूं। आप भी वहीं रहिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play