क्षेत्र की खुशहाली व चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने कामना की
गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकर के पेयजल एवं स्वछता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवर को बाबा खोनहर नाथ मंदिर में अपने पुरे परिवार के साथ पूजा अर्चना किया। मंत्री ने पूजा अर्चना कर बाबा भोले नाथ से क्षेत्र की खुशहाली, सुख समृद्धि एवं लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने खोनाहर नाथ बाबा को जलाभिषेक किया।
उन्होंने ने कहा कि बाबा खोनहर नाथ मंदिर ऐतिहासिक मंदिर है। बाबा खोनहर नाथ सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर अलम, परेश तिवारी, राजेश तिवारी, मुखिया संजय चंद्रवंशी, दिलीप गुप्ता, राजा सिंह, अविनाश दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मंत्री मिथिलेश ने सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना

बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना करते मंत्री
श्री बंशीधर नगर : प्रदेश के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को सपरिवार श्री बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत दर्शन पूजन कर प्रदेश में अमन चैन और सुख समृद्धि की कामना की। आचार्य श्रीकांत मिश्र और आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया। दर्शन पूजन के बाद ट्रस्ट की ओर से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं उनकी पत्नी को चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
उस मौके पर जीपी परेश कुमार तिवारी, मनोज कुमार झा, अनुज तिवारी, सूर्यदेव मेहता व मंदिर ट्रस्ट के कई सदस्य उपस्थित थे।