whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27283119
Loading...


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित, मई और जून में इन दिनों शराब की दुकानें रहेंगी बंद

location_on गढ़वा access_time 12-May-24, 03:21 PM visibility 659
Share



लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ड्राई डे घोषित, मई और जून में इन दिनों शराब की दुकानें रहेंगी बंद
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-135 (ग) में निहित निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर, भा०प्र०से०, द्वारा आदेश जारी कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवसर पर गढ़वा जिला के सम्पूर्ण क्षेत्र में शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित किया गया है। शुष्क दिवस (ड्राई डे) को निम्नलिखित अवधि में गढ़वा जिला की सभी खुदरा उत्पाद शराब दुकानें एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे तथा किसी प्रकार के होटल, रेस्तरा, क्लब, इत्यादि प्रतिष्ठान में अथवा निजी या सार्वजनिक स्थल पर कोई भी स्पिरिटयुक्त मादक लिकर या वैसी प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जायेगा न तो दिया जायेगा और न वितरित किया जायेगा।
गढ़वा जिला में चतुर्थ चरण तथा गढ़वा जिला के सीमावर्ती जिला लोकसभा क्षेत्र में यथा सरगुजा बलरामपुर (छतीसगढ़) तीसरा चरण, पलामू, चतुर्थ चरण, चतरा (लातेहार), पंचम चरण, सोनभद्र (उ०प्र०) एवं सासाराम (बिहार) सप्तम चरण, में निर्धारित है। 01 सरगुजा बलरामपुर (छतीसगढ़)- मतदान की तिथि 7 मई 2024- गढ़वा जिला में घोषित शुष्क दिवस (ड्राई डे)-5 मई अपराह्न 5 बजे से 7 मई अपराह्न 5 बजे तक। 13 पलामू-मतदान की तिथि 13 मई 2024-गढ़वा जिला में घोषित शुष्क दिवस (ड्राई डे)-11 मई अपराह्न 5 बजे से 13 मई अपराह्न 5 बजे तक। 4 चतरा (लातेहार)-मतदान की तिथि 20 मई 2024-गढ़वा जिला में घोषित शुष्क दिवस (ड्राई डे)-18 मई अपराह्न 5 बजे से 20 मई अपराह्न 5 बजे तक। 80 सोनभद्र (उ०प्र०) एवं 34 सासाराम (बिहार)-मतदान की तिथि 1 जून 2024-गढ़वा जिला में घोषित शुष्क दिवस (ड्राई डे)-30 मई अपराह्न 5 बजे से 1 जून अपराह्न 5 बजे तक।
उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड, राँची एवं आयुक्त उत्पाद, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग झारखंड रांची से प्राप्त निदेश के आलोक में गढ़वा जिला एवं गढ़वा जिला के सीमावर्ती जिला में होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित मतदान की समाप्ति तक, मतगणना के दिन तथा यदि आवश्यक हुआ तो पुनर्मतदान के दिन शुष्क दिवस (ड्राई डे) घोषित करने का निर्देश दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play