whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27280722
Loading...


चिनियां व रमकंडा से 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

location_on चिनियां access_time 11-May-24, 05:49 PM visibility 747
Share



चिनियां व रमकंडा से 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल
माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराते मंत्री


चिनियां check_circle
संवाददाता



चिनियां : जिले के चिनियां एवं रमकंडा प्रखंड के 200 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये। शनिवार को चिनियां प्रखंड के चिरका स्थित आईटीआई के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालां में चिनियां प्रखंड के तहते हेताड़कला के जगमोहन कोरवा, रामजतन कोरवा, शिवलाल कोरवा, शिवधारी कोरवा, दिलीप कोरवा, नरेश मिंज, सतनी देवी, चंपा देवी, देवन्ती देवी, बिगनी देवी, रामाधार कोरवा, विरेंद्र कोरवा, जमुनियां टांड, लावादाग से मोहन सिंह, श्रवण सिंह, राजनाथ सिंह, सुनील सिंह, सुखदेव सिंह, रमनी देवी, लक्ष्मनियां देवी, बोधनी देवी, कविता देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, मानमति देवी, घांसो देवी, रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत से भाजपा पंचायत अध्यक्ष रमण कुमार विश्वकर्मा, विनय प्रसाद, दिलीप बाखला, अमर सिंह, संतोष सिंह, राजेश उरांव, आशिष बाखला, अजय प्रसाद, दिनेश प्रसाद, दिनेश सिंह आदि का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए काफी महत्वपूर्ण है। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत है। अभी राज्य की स्मिता देश का संविधान एवं लोकतंत्र बचाने का वक्त है। सभी लोग पूरी तत्परता के साथ लगकर पलामू लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में मतदान के लिए डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को जागरूक करें। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत देश वासियों की जीत होगी। इस जीत से संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा होगी एवं जनता को उनका अधिकार मिलेगा। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चिनियां प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव, राजकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, करीब अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play