गढ़वा : अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा लगातार 34 वां सप्ताह जरूरतमंदो के बीच भोजन की व्यवस्था रंका मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया।
इस कार्यक्रम को स्व. सत्यनारायण प्रसाद अग्रवाल जी की द्वितीय पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनकी पत्नी श्रीमती मंजू अग्रवाल, चौधरी जी सरार्फ के प्रॉपराइटर संतोष अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्वेता अग्रवाल ने बताया कि आज पिताजी की द्वितीय पुण्यतिथि क़ी स्मृति 200 लोगों के बीच भोजन वितरण किया गया।
स्मृति अग्रवाल ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा होती है, जिसके तहत आज दादा जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भोजन का वितरण कर रहे हैं। जरूरतमंदों लोगों को भोजन प्रदान कर बहुत तसल्ली मिलती है।
मौके पर श्रीप्रकाश अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, स्मृति अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मानस अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल, शौम्य श्रेठ, साम्भवी अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल आदि उपस्थित थे।