whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27278666
Loading...


भाजपा का 400 पार का नारा पाकिस्तान का नक्शा बदलने के लिए है : भानु

location_on भवनाथपुर access_time 10-May-24, 06:52 PM visibility 721
Share



भाजपा का 400 पार का नारा पाकिस्तान का नक्शा बदलने के लिए है : भानु
विधायक का स्वागत करते लोग


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर: विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कैलान, अरसली उत्तरी, दक्षिणी एवं भवनाथपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के पास नुक्कड़ सभा कर एनडीए प्रत्याशी बीड़ी राम के लिए वोट मंगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने आक्रामक भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा 400 पार संविधान बदलने के लिए नहीं है बल्कि पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान का नक्शा बदलने के लिए है। शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी उग्रवादी सामंतवादी और परिवारवादी लोग रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव सामंती विचारधारा के हैं जबकि ताहिर अंसारी उग्रवादी है।
यह सभी लोग देश में मोदी की सरकार को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों को भोजन, शौचालय, गैस सिलेंडर और जनधन खाता दिया तथा हर घर में नल से पानी भी दिया। इसलिए भाजपा उम्मीदवार को विजई बनाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें। पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि विपक्षी दलों का अफवाह है कि मोदी संविधान बदल देंगे और आरक्षण भी समाप्त कर देंगे। घूरन राम ने भी लोगों से अपील किया कि मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा उम्मीदवार बीड़ी राम को अपना कीमती मत दें। सभा को गढ़वा जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेंद्र कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, जिला मंत्री मधुलता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि चंदन ठाकुर,संजय यादव ने संबोधित किया।
सभा की अध्यक्षता और संचालन मंडल अध्यक्ष सोना किशोर यादव ने की। मौके पर भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, रूपा सिंह,जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी, अनिल चौबे, मनोज पहाड़िया, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह, भानु गुप्ता,विनय चौबे सतीश पाठक, घनश्याम शुक्ला, रवि पाल, लल्लू ठाकुर, सुधीर गुप्ता, भृगुण ठाकुर, सुधीर सोनी, अरुण गुप्ता, दयानन्द, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play