खरौंधी : खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी घटियारवा में बीती रात्रि को अवैध रूप से पंडा नदी से बालू का उठाव किया जा रहा था जिसकी सूचना पुलिस को हुई पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि को अवैध रूप से बालू का उठाव स्थानीय ट्रैक्टर के द्वारा किया जा रहा था। जिसकी सूचना थाना प्रभारी अर्जुन कुमार पासवान को मिला सूचना के आधार पर थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ अरंगी पंडा नदी के तट पर पहुंचकर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान गठिया रवा पंडा नदी से ट्रैक्टर द्वारा बालू उठाव किया जा रहा था। ट्रैक्टर के पास पहुंचते ही बालू लोड कर रहे मजदूर एवं ड्राइवर भाग निकले। वहीं पुलिस बल के द्वारा पकड़ने का कोशिश किया गया, लेकिन रात होने की वजह से मजदूर एवं ड्राइवर भाग निकले।
स्थल से ट्रैक्टर को थाना लाया गया।