पांडू/पलामू : जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चन्द्रवंशी उर्फ मुन्ना चन्द्रवंशी ने भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के समर्थन जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
साथ ही श्री चंद्रवंशी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया एवं अगामी 13 मई को पहले मतदान फिर जलपान करने की बात कही। उपस्थित लोगों ने बार-बार मोदी सरकार,अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाए।
मौके पर मंडल महामंत्री मनोरंजन गुप्ता, शंकर गुप्ता पांडू महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुन्नी देवी, भाजयुमो अध्यक्ष जनक कुमार शर्मा, विश्रामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता देवी, किरण दुबे, दामोदर प्रसाद यादव, सुनिल चौधरी, बिनोद प्रजापति, नंदकेसर चंद्रवंशी, भूखन राम, कृष्णा राम, पांडु युवा मोर्च मोर्चा उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, सतीश पासवान, राधेश्याम विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, महेन्द्र साहू, विफन मेहता, सिपाही चंद्रवंशी, विमल चंद्रवंशी, तिसीबार मुखिया पूनम देवी, सन्नी सिंह, पिंटू पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे।