whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275841
Loading...


विपक्ष में झंडा लगाने वाला भी कोई नहीं रहेगा : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-May-24, 07:23 PM visibility 668
Share



विपक्ष में झंडा लगाने वाला भी कोई नहीं रहेगा : मिथिलेश ठाकुर
पार्टी में शामिल लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



संगबरिया मुखिया सहित 200 से अधिक लोग झामुमो में शामिल गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत संगबरिया पंचायत मुखिया संजय राम अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। साथ ही अरंगी पंचायत में भी भाजपा एवं बसपा छोड़कर 200 से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा सहित पूरा झारखंड झामुमो मय हो गया है। जिस तेजी से लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं आने वाले समय में विपक्षियों का झंडा टांगने वाला भी कोई कार्यकर्ता उनके पास नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा कि झामुमो की नीति एवं सिद्धांतों तथा विकास कार्यां से प्रभावित होकर लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले साढ़े चार वर्षां में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा सहित पूरे राज्य में बेहतर विकास कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरू शिबु सोरेन ने जिस उद्देश्य के साथ झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी, उनका सपना अब पूरा हो रहा है। इससे पूर्व जितनी भी सरकारें बनी सभी ने राज्य को सिर्फ लूटने का काम किया। मुखिया संजय राम ने कहा कि अब झामुमो के नेतृत्व में राज्य का सही मायने में विकास हो रहा है। मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा में विकास की जो लंबी लकीर खिंची है, दूर-दूर तक कोई उसे छू नहीं सकता है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मेराल प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद, यासिन अंसारी, विजय सिंह, शंभु राम, अतहर अली आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play