गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा वार्ड नंबर तीन बिंद टोला वार्ड नौ दीपुवा मुहल्ला में मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में पथ सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित चतरा सांसद सुनील सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत में विकास की लंबी लकीर खींच रहा है। मोदी जी गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं चलाये हैं। जिससे आज गरीबों को खाने के लिए इलाज के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की ज़रूरत नहीं है। सरकार उनकी ज़रूरतों को पूरा करता है।
किसान भाइयों को किसान निधि योजना देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया है। सिंचाई करने में जो व्यवस्था चाहिए उस व्यवस्था देने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं।
आज एनडीए गठबंधन में मोदी जी प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं, लेकिन विपक्ष में पता ही नहीं चल रहा है, प्रधानमंत्री कौन बनेगा? विपक्षी सिर्फ़ लूट के लिए गठबंधन बना है। आये दिन झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की सरकार है। हमेशा नोटों का पहाड़ मिलता है। आज एक ग़रीब को साइकिल ख़रीदने के लिए सोचना पड़ रहा है, और यहाँ के मंत्री के पीए, उनके नौकर महँगी-महँगी गाड़ियों पर चल रहे हैं, इसलिए आम जनता को सोचने की ज़रूरत है कौन आपकी विकास कर सकता है? आप उसका साथ दें। आप सभी से आग्रह करने आया हूँ विष्णुदयाल राम के पक्ष में मतदान करें। राष्ट्र को मज़बूत, अपने जिला को समृद्ध बनाएं।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि जन जन के नेता हैं विष्णुदयाल राम।
बड़ी-बड़ी परियोजना का विकास कर विकास की लंबा लकिर खींचने का कार्य किए हैं। बीडी राम को आने वाला 13 मई को भारी मतों से विजयी बनाएं।
कार्यक्रम का संचालन OBC मोर्चा जिला उपाध्यक्ष लखन गुप्ता के द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन बूथ अध्यक्ष अजय पासवान के द्वारा किया गया।
मौक़े पर जिला महामंत्री संतोष दुबे, जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा नेता विनय चौबे, गौरी बिंद, चन्दन जायसवाल, टिंकू गुप्ता, राम कुमार उपाध्याय, बंधु राम, जितेंद्र चन्द्रवंशी, अजय राम आदि उपस्थित थे।