मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव के कुस्मही टोला में वज्रपात होने से तीन भैंसों के मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार के करीब 3:00 बजे हल्की बारिश के साथ वज्रपात हो ने से जदू परहिया के 3 भैंस पेड़ के नीचे बंधे हुए थे जो वज्रपात से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जदू परहिया आदिवासी परिवार से आते हैं उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। गुजर-बसर करने का सहारा छीन गया। भैंसों की वज्रपात से मौत होने के बाद उनके घर में मातम छा गया है।
जदू परहिया का कहना है शायद सरकार से मुआवजा मिल जाता तो फिर से भैंस खरीद घर परिवार का गुजर बसर के लिए सहारा हो जाता। इधर भैंस के वज्रपात से मरने की खबर शाम तक पशु विभाग को सूचना नहीं किया गया था।