whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272707
Loading...


अबकी बार नहीं होगा भाजपा का बेड़ा पार, देश की जनता भाजपा को सिखलायेगी सबक : मिथिलेश ठाकुर

location_on मेराल access_time 08-May-24, 06:45 PM visibility 658
Share



अबकी बार नहीं होगा भाजपा का बेड़ा पार, देश की जनता भाजपा को सिखलायेगी सबक : मिथिलेश ठाकुर
सभा को संबोधित करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर


मेराल check_circle
संवाददाता



मंत्री ने किया मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने की अपील मेराल : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निशेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बुधवार को मेराल प्रखंड के विभिन्न पंचायतां का दौरा कर लोगों से पलामू लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने की अपील किया। इस दौरान सभी पंचायतों में मंत्री श्री ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने प्रखंड के पंचायत चामा, दुलदुलवा में मुख्य बस्ती बागीचा में तीसरटेटुका के चिनियां मुख्य मार्ग के समीप करकोमा एवं हासनदाग पंचायत का हासनदाग खेल मैदान में, गोंदा पंचायत के लातदाग में एनएच 75 के समीप, बाना पंचायत के कुम्हार टोला में, गेरूआ पंचायत के देवगाना स्टैंड में, मेराल पूर्व पंचायत के करकोमा रोड में, मेराल पश्चिमी पंचायत के देवी मंदिर के बगल में, तेनार पंचायत के पैकाही स्कूल के बगल में, पढ़ुआ पंचायत के पतहरिया स्कूल के समीप, लोवादाग पंचायत में दुर्गा मंडप के समीप, संगबरिया पंचायत में बनुआ स्कूल के समीप, अरंगी पंचायत में पंचायत भवन के समीप तथा विकताम पंचायत में कमरमा नदी के समीप आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने आम जनों से पलामू लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील किया। उन्होने कहा कि पलामू लोकसभा क्षेत्र का संपूर्ण विकास एवं केंद्र में जनसरोकार की सरकार बनाने के लिए ममता भुईयां को वोट करें ताकि सभी लोगों को उनका अधिकार पूरी तरह से मिल सके। मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ही देश का विकास एवं देश वासियों को उनका हक एवं मान, सम्मान दे सकती है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहे हैं। परंतु सच्चाई यह है कि अबकी बार भाजपा का बेड़ा पार नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह से समझ चुकी है कि मोदी जी ने झूठ एवं जुमलेबाजी के बल पर 10 साल सरकार चलाया।
पिछले 10 सालों में देश की स्थिति काफी बदतर हो गई है। भाजपा फूट डालो शासन करो की नीति अपनाती है। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को भाजपा के झूठ, फरेब के चाल में नहीं फंसना है। बेहिचक महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां के पक्ष में मतदान करना है। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व मुखिया विजय सिंह, अतहर अली, अशरफी राम, शंभू राम, यासीन अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। बाना पंचायत के पूर्व मुखिया सहित 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल : झामुमो में शामिल हुए लोगों के साथ मंत्री मिथिलेश मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के पूर्व मुखिया विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए।
बुधवार को बाना पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह सहित 100 से अधिक लोगां ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। मौके पर सभी लोगों ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार द्वारा राज्य में किये गये विकास कार्यां, गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का हुए कायाकल्प आदि कार्यों से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं।
पूरे राज्य में विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर लोगां का रूझान झामुमो की ओर बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुखिया विजय सिंह सहित शामिल हुए सभी लोग काफी उर्जावान हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक घरों में जाकर मतदाताओ को झारखंड सरकार की उपलब्धियों एवं केंद्र सरकार की विफलताओ को बतायें और अपने-अपने क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी को बढ़त दिलायें। उन्होंने कहा के पलामू लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड में महागठबंधन की स्थिति काफी मजबूत है। इस बार देश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। अबकी बार केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play