गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के द्वारा अध्यक्ष उमेश कश्यप की अध्यक्षता में वार्ड नंबर एक ऊँचरी शक्ति केंद्र पर पथ सभा का आयोजन किया गया।
इस पथ सभा कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, विधानसभा चुनाव प्रभारी दुर्गा जोहरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज गुप्ता, भगत सिंह साहू, रविंद्र जयसवाल एवं आजसू ज़िला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने एक सुर में कहा की देशहित में राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी को वोट करें। भाजपा के द्वारा अन्य जन कल्याण योजना चलाया गया है, जिसमें समाज के सबसे निचले व्यक्ति को भाजपा की योजनाओं को लाभ मिला। वहीं दूसरी ओर देश सुरक्षित हाथों में है।
साथ ही सभी लोग समय से पहले मतदान करें और शत-प्रतिशत मतदान करें।
इस महापर्व में सभी लोगों को अपनी आहुति देने की ज़रूरत है। तभी यह महापर्व सफल होगा।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री यशवंत मिश्रा द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि चंदन जसवाल के द्वारा किया गया।
मौक़े पर विनोद जयसवाल, लखन गुप्ता, टिंकू गुप्ता, मनोज महतो, भगवान महतो, सुरेश अग्रवाल एवं अनेकों ग्रामीण महिला-पुरूष भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।