गढ़वा : भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राज्य भाषा विभाग झारखंड सरकार के सचिव को पत्र प्रेषित की है। सचिव को भेजे गए पत्र में जिपस ने बिशुनपुरा बीडीओ हिरक मन्ना केरकेट्टा की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
भेजे गए आवेदन में जिपस रंजनी ने कहा है कि गढ़वा जिला अंतर्गत बिशनपुरा प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ के सरकारी आवास में पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में संदेहास्पद स्थिति में उनका शव पाया गया था। इस संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों एवं क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हो रही है। इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय, सीबीआई से जांच कराकर न्याय दिलाना जनहित में आवश्यक है।
उन्होंने कहा है कि मृतक बीडीओ अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) परिवार से आते थे। इस मामले के सीबीआई जांच कराकर परिजनों को न्याय दिलाई जाए। ताकि अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी स्वतंत्र रूप से निर्भिक हो कर कार्य कर सकें।
श्रीमती शर्मा बताई कि उन्होंने गढ़वा डीसी उपायुक्त एवं एसी को भी मांग पत्र समर्पित कर उक्त विषय से अवगत कराते हुए नियमानुकूल कारवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।