बिशुनपुरा : गढ़वा जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारांग पंचायत में एक नाबालिग के साथ पहले बलात्कार किया गया, फिर रात भर अपने घर में गुनाह को छुपाने के लिए कैद कर रखा गया।
इस संबंध में विशुनपुरा थाना को दिए आवेदन में नाबालिग ने बताया है कि शनिवार 5 सितम्बर की शाम खेत में वह घास लेने गई थी। घास काटकर बांधने के दौरान गांव के ही रितेश सिंह उर्फ रीतू सिंह ने अपने दो सहयोगियों के साथ पकड़कर उसे जंगल की ओर ले गया। जहाँ रितेश सिंह ने उसके साथ दरिंदगी की तरह पेश आते हुए हाथ बांध कर बलात्कार किया। इसके बाद रितेश ने पीड़िता को अपने घर ले जाकर घर मे रात भर बंद कर दिया। सुबह रीतू सिंह के दादा ने मेरे घर जाकर हमारे पिताजी को जानकारी दी कि आपकी लड़की मेरे घर है।
इसके बाद मेरे घर वाले आकर मुझे घर ले गए। जहाँ मैंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
थाना प्रभारी चुनवा उराँव ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 53/20 धारा 342, 376 डी भादवी 4/6 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल दो नाबालिक सहयोगियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में भेज दिया गया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी रितेश सिंह उर्फ रितु सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।