भवनाथपुर : पलामू लोकसभा चुनाव में इंडिया एलायेंस पलामू सीट को जितने के लिए पूरी एड़ी चोटी लगाई हुई है। राजद के कई बड़े नेता पलामू कैम्प किए हुए हैं। राजद के प्रधान महासचिव सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव भी इन दिनों गढ़वा जिले में कैम्प कर अपने प्रत्याशी ममता भुइँया के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।

भवनाथपुर में इंडिया एलायेंस के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर उन्होंने कहा की यह लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। हमें भारी मतों से ममता भुइँया को जिताकर गठबंधन को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा की आठ मई को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इसी भवनाथपुर में चुनावी सभा है।
आप सभी उनकी बातों को सुनें।
भवनाथपुर से पूर्व विधायक ने अनंत प्रताप देव ने कहा की यहाँ कोई मोदी लहर नहीं है। यहाँ सिर्फ ममता लहर है। हमलोग भारी मतों से जीत रहे हैं।