गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड के उदयपुर पंचायत में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों लोगों को अपने हाथों से माला और भाजपा का पट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल करवाया।
साथ ही सभी को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में अत्यधिक मतदान कर नरेंद्र मोदी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने में सहभागी बनने की नसीहत एवं प्रण दिलाया। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों से अपने सगे संबंधी एवं पथ विचलित लोगों को भाजपा में मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश भी दिया। सभी लोगों ने काफी जोशो-खरोशख के साथ भाजपा को हर सहयोग करने का भरोसा दिलाया एवं शत प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने का विश्वास दिलाया।
पार्टी में शामिल होने वालां में प्रेमनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, रूपम यादव, पप्पू यादव, आनंद यादव, अजीत यादव, मुन्ना यादव, डॉ ओम प्रकाश यादव, जितेंद्र यादव, कृष्ण यादव, मिथिलेश यादव, लालू यादव, अशर्फी यादव, विश्वनाथ यादव, शिवनारायण यादव, कमेश यादव, अशोक यादव, राकेश यादव, नंदन यादव, शिवलाल यादव, हीरालाल यादव, विकास यादव, दिलीप यादव, रामलाल यादव, धर्मेंद्र यादव, आनंद यादव, रूपेश यादव, रंजन यादव, दयानंद यादव, रामजी यादव, उमाशंकर यादव, महेश यादव, राहुल कमलापुरी, अस्ताद अंसारी, अनमोल पासवान, मनीष ठाकुर, गौतम गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयशंकर प्रसाद, बबन यादव, प्रदीप भुईयां, वीरू भुईयां, बसंत भुईयां, अयोध्या यादव, श्रवण यादव, शिवपूजन भुईयां, विकास यादव, दीपक यादव, प्रवेश यादव, विष्णु यादव, रामरतन यादव, प्रेमचंद यादव, अनिल यादव, हरिचरण यादव, सुभाष यादव, प्रेमनाथ यादव, राज किशोर यादव, अमरेश यादव, दीपक यादव, आशीष यादव, बसंत यादव, श्याम लाल यादव आदि का नाम शामिल है।