भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत के छावनी टोला निवासी शिवशंकर चंद्रवंशी का निधन विगत वर्ष वज्रपात से हो गयी थी। मृत्यु के पूर्व उन्होंने मकरी के सीएसपी संचालक सुरेश पाल के पास एसबीआई से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपये वाला दो लाख का बीमा कराया था। उसका लाभ सुरेश पाल के अथक प्रयास से आज आश्रित उनकी पत्नी सतवंती देवी को बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार के द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर सीएसपी संचालक सुरेश पाल, अजित चंद्रवंशी, राजेश मुंडा सहित कई अन्य उपस्थित थे।