मझिआंव : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरसोता निवासी विश्वनाथ चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र गरीबा चौधरी की असामायिक निधन हो गई। गरीबा चौधरी टीवी का मरीज था। जिसका इलाज मझिआंव रेफरल अस्पताल एवं गढ़वा सदर अस्पताल किया जा रहा था। इधर लोगों ने बताया कि गरीबा अत्यंत गरीब परिवार से था जिसके कारण वह बाहर जा कर इलाज नहीं करा सका।
इधर इस संबंध पूछे जाने पर रेफरल अस्पताल में टीवी विभाग में कार्यरत कर्मी कन्हाई ने बताया कि गरीबा चौधरी को टीवी का इलाज काफी दिनों से चल रहा था और आर्थिक सहयोग के रूप में सरकारी राशि भी दिया जा रहा था।
वहीं मौत की खबर सुनकर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विजय राम ने कहा की बहुत ही दुखद है। पंचायत समाज सेवी पप्पू राम ने गरीबा चौधरी की मौत पर दुःख जताया और दुखद परिवार के साथ मिलकर अंतिम संस्कार में भाग लिया और उसके परिजनों को हर संभव सयोग करने का भरोसा दिया।