whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265570
Loading...


गोविंद हाई स्कूल के प्रशिक्षण हॉल में मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के लिए किया गया प्रशिक्षित

location_on गढ़वा access_time 07-May-24, 06:02 PM visibility 685
Share



गोविंद हाई स्कूल के प्रशिक्षण हॉल में मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया के लिए किया गया प्रशिक्षित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को राजकीय कृत गोविंद प्लस टू उच्च विद्यालय गढ़वा में 15 प्रशिक्षण हालों में सभी मतदान पदाधिकारी का पार्टी मिलान सह प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षकों के द्वारा दिया गया। इस प्रशिक्षण में 40–40 का बैच बनाकर सभी प्रशिक्षण हालों में प्रशिक्षण दिया गया। दोनों पाली मिलकर यानी प्रथम पाली में 600 एवं दूसरे पाली में 440 मतदान कर्मियों ने भाग लिया सभी मतदान पदाधिकारी को बीयू सीयू एंड भीभीपैट को कनेक्ट करने, मशीन सील करने, ईवीएम हैंडसऑन करने, मॉक पोल की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही डिस्पैच सेंटर से सामग्री प्राप्त करने से लेकर सामग्री जमा करने तक की पूरी मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
सभी पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी को चुनाव कार्य में प्रयोग किए जाने वाले सभी डमी प्रपत्र को उपलब्ध कराते हुए सही-सही प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई जैसे रिकॉर्ड किए गए मतों का लेखा (प्ररूप 17 ग) पीठासीन पदाधिकारी की डायरी, पीठासीन पदाधिकारी का रिपोर्ट, मतदान शुरू-अंत और सीलिंग के पश्चात घोषणा, निर्वाचक द्वारा आयू के संबंध में घोषणा, मतदाता रजिस्टर (प्ररूप 17 क) निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, ईभीएम पेपर, स्क्रुटनी पेपर, स्टेचुटरी कवर , नन स्टेच्यूटरी कवर आदि प्रपत्र को भरने की विधिवत जानकारी दी गई तथा अंत में मतदान समाप्ति के बाद अनिवार्य रूप से क्लोज बटन दबाने को कहा गया।
साथ ही सभी मतदान पदाधिकारी को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ उपाध्याय, नंदकिशोर चौबे, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, प्रेम कुमार तिवारी, जगरनाथ राम, नितीन कुमार तिवारी, विवकानंद पांडेय, प्रभा शंकर, अमित कुमार शुक्ला, शांतनु चौबे, प्रदीप श्रीवास्तव, बलदेव कुमार मिश्रा, अनिल कुमार वर्मा, आलोक सिंह, हरिनंदन त्रिपाठी, पांडे सूर्यकांत शर्मा सहित सभी प्रशिक्षक अपने-अपने प्रशिक्षण हॉल में प्रशिक्षण दिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play