गढ़वा : किड्स एथलेटिक्स डे पर गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सात मई को स्थानीय रामासाहू स्टेडियम में शाम चार बजे से किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में किसी भी सरकारी और निजी विद्यालय के अंडर 12 और अंडर 14 वर्ग के छात्र-छात्रा भाग ले सकते है। अंडर 12 आयु वर्ग में जिसकी जन्म तिथि अप्रैल 2012 के बाद का हो तथा अंडर 14 आयु वर्ग जिसकी जन्म तिथि अप्रैल 2010 के बाद का हो वह प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
गढ़वा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव आलोक मिश्र ने बताया कि झारखंड एथलेटिक्स संघ और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार पूरे भारत में किड्स एथलेटिक्स डे पर किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।
श्री मिश्र ने बताया कि अंडर 12 आयु वर्ग में 30 मी. रेस, अंडर 14 आयु वर्ग में 60 मीटर रेस, शॉर्ट पुट, जेवलिन थ्रो का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को जन्म प्रमाण पत्र के साथ प्रतियोगिता स्थल पर आना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अजय कांत मोबाइल नं. 7461906890 तथा रमाशंकर सिंह प्रशिक्षक एथलेटिक्स से संपर्क कर सकते हैं।