whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226092
Loading...


टेम्पो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन घायल

location_on मझिआंव access_time 06-May-24, 06:10 PM visibility 663
Share



टेम्पो और मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन घायल
घायल का इलाज करते चिकित्सक


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : थाना क्षेत्र के अधौरा चार मुहान पर बरडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टेम्पो ने पृथ्वीपुर की ओर जा रहे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मारते हुए मेन रोड पर ही पलट गई। इस दुर्घटना में अपने ससुराल पृथ्वीपुर आ रहे मोटरसाइकिल सवार खरसोता गांव निवासी स्व. बनारसी राम का पुत्र श्याम देव राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं टेम्पो सवार घुरुआ गांव निवासी शेख माजिद के 37 वर्षीय पुत्र शेख ईल्फाज एवं ग्राम अधौरा निवासी 60 वर्षीय सरजू राम सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को पंचायत मुखिया महताब आलम एवं ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर उपस्थित चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह एवं सहयोगी विकास कुमार, राकेश ठाकुर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने श्यामदेव राम एवं शेख अल्फाज को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक चंदन प्रधान दल बल के साथ पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों वाहनों को जप्त करते हुए थाना लाया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play