whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221930
Loading...


हजयात्रा पर जाने वाले 40 जायरीनों का सम्मान समारोह

location_on गढ़वा access_time 05-May-24, 06:59 PM visibility 663
Share



हजयात्रा पर जाने वाले 40 जायरीनों का सम्मान समारोह


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा शहर के मदरसा में जिले से हजयात्रा पर जाने वाले जायरीनों के सम्मान में शनिवार को जिला अंजुमन एतेहादुल मुस्लेमिन की ओर से मदरसा तबलीगुल इस्लाम में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हजयात्रा पर जाने वाले लोगों को उपहार दी गई। झारखंड सरकार की पेयजल एवं स्वच्छता एवं मद्द निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सम्मनित किया। जिले से कुल 40 लोगों को हजयात्रा पर जाना है। इसके सभी को टीका लगाया गया। रंका प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के देखरेख में टीका लगाया गया सभी लोग रांची व कोलाकता से हजयात्रा के लिए रवाना होंगे। विदाई समारोह में उपस्थित हजयात्रियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हजयात्रा पर जाकर देश एवं क्षेत्र की खुशहाली व अमन की दुआ करें।
ताकि हमारा देश खुशहाल हो सके तथा देश में अमन चैन हो। उन्होंने जायरीनों से देश की तरक्की की दुआ अल्लाह से मांगने का आग्रह किया। जिससे भारत दिन दुना रात चौगुनी तरक्की करता रहे तथा सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बना रहे। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को सदबुद्धि देने की दुआ करने का भी आग्रह जायरीनों से किया। भारत का अनोखा संबिधान है। हिंदू मुस्लिम एकता पर किसी का नजर नहीं लगे इसकी दुआ करें। उन्होंने सभी से मतदान करने के लिए अपील किया। हज कमिटी के प्रभारी डा. मो. यासिन अंसारी ने कहा कि हज यात्रा पर जाना बड़ी बात है क्योंकि कुछ लोगों के पास दौलत होने के बाद भी हज नहीं कर पाते। जो लोग हजयात्रा पर जा रहे हैं वह खुशकिस्मत लोग हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play