गढ़वा : अग्रवाल परिवार द्वारा लगातार 33 वां सप्ताह जरुरतमंदो के बीच भोजन का वितरण किया गया।
इस मौके पर संतोष अग्रवाल ने कहा अग्रवाल परिवार सदा ही जरुरतमंदो और दिनहीनों की सेवा करता रहता है। इसी सेवा के तहत आज लगातार 33 वां सप्ताह भोजन का वितरण किया गया।
हर्ष अग्रवाल ने बताया की अग्रवाल परिवार गढ़वा के द्वारा हनुमान मंदिर रंका मोड़ पर प्रसाद रूपी भोजन का वितरण 200 लोगों के बिच किया गया। इस तरह का आयोजन से खुद में बहुत तसल्ली मिलती है कि कम से कम कुछ जरुरतमंद लोगों को भोजन करा कर उनका पेट भरते हैं। इससे बहुत ही आंनद की अनुभूति होती है। हमलोगों के द्वारा शादी कि सालगिरह, जन्मदिन, पुण्यतिथि आदि अवसरों मे भी इस तरह का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, तेजस्व अग्रवाल आदि उपस्थित थे।