whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218641
Loading...


साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 04-May-24, 07:05 PM visibility 668
Share



साढ़े चार साल में गढ़वा झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है : मंत्री मिथिलेश
संबोधित करते मंत्री


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मंत्री ने कार्यकर्ताओं को सिखलाया लोस चुनाव जीतने का गुर गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को झामुमो गढ़वा प्रखंड के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में मंत्री श्री ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने का गुर सिखलाया। मौके पर मंत्री के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर झारखंड सरकार की उपलब्धियों को बतायें।
साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जनता के साथ किये जा रहे छलावा एवं फरेब को भी बतायें। लोगों को यह बतायें कि यदि इस बार गलती हुई तो जीवन भर पछताने के सिवा कुछ नहीं बचेगा। मंत्री ने कहा कि साढ़े चार साल में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र झारखंड का नंबर वन विधानसभा क्षेत्र बन गया है। मोदी जी पिछले 10 साल की उपलब्धि को कभी भी मंच से नहीं बतलाते हैं। सिर्फ यही बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार आयेगी तो आपकी सारी संपति लूटकर मुसलमानों में बांट देगी। पाकिस्तान राजकुमार को प्रधानमंत्री बनाने में लगा हुआ है। भाजपा फूट डालकर सिर्फ अपना राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। वे आदिवासियों की हितैशी खुद को बतलाते हैं, परंतु आदिवासियो के लिए कोई उपलब्धि नहीं है।
भाजपा आदिवासियो को समाप्त करने, लोकतंत्र को समाप्त करने, संविधान बदलने की साजिश कर रही है। देश की जनता यह देख रही है कि लोकसभा चुनाव के पहले बेवजह देश के दो-दो मुख्यमंत्री को जेल में बंद कर दी है। इस लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखलाने को तैयार र्है। लोकसभा चुनाव के दो चरण के रूझान से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। उपस्थित कार्यकर्ता मौके पर केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दिलीप गुप्ता, रितेश तिवारी, मुखराम भारती, नारद तिवारी, शरीफ अंसारी, फुजैल अहमद, श्रीकांत तिवारी, अशोक चंद्रवंशी, राजन उरांव, संजय चंद्रवंशी, सुलेमान अंसारी, जितेंद्र दुबे, फैजुल अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play