whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216717
Loading...


आंगनबाड़ी के नाम पर युवक साइबर ठगी का शिकार

location_on रमना access_time 04-May-24, 06:51 PM visibility 770
Share



आंगनबाड़ी के नाम पर युवक साइबर ठगी का शिकार


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : डिजीटल लेन देन की ओर तीव्र गति से लोग अग्रसर हैं। वही चोर-जालसाज भी तीव्र गति से भोले-भाले लोगों को नए-नए तौर तरीके से लालच या सरकारी योजना का लाभ मिलने के झांसे देकर साइबर ठगी कर रहे हैं। गत दिन साइबर ठगी का शिकार सिलिदाग ग्राम निवासी 30 वर्षीय राजन कुमार गुप्ता पिता हिरा साह हुए, जिनसे सात हजार रूपये की ठगी साइबर ठगों के द्वारा कर लिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ ज़ब उक्त युवक के खाते से साइबर ठगों ने रकम उड़ा लिया। इस सम्बन्ध में भुक्तभोगी ने बताया कि मेरे मोबाइल नंबर 7428535694 से कॉल आया और बोला कि मैं नगर उंटारी सदर हॉस्पिटल से बोल रहा हूं, आपकी पत्नी के नाम से आंगनबाड़ी का छह हजार रुपया आया हैं, जो आपकी पत्नी के खाते में जमा नहीं हो पा रहा हैं, तो आप अपना आधार नम्बर और मोबाइल नम्बर बताइये आपके खाते में पैसे जमा हो जायेगा।
जब उक्त युवक ने पूछा कि हम कैसे मान ले तो साइबर ठग ने भुक्तभोगी के सभी परिवार का नाम और आधार नम्बर बता दिया। जिससे राजन ठग के चिकनी चुपड़ी बातो में आ गया और अपना आधार नम्बर और मोबाइल नम्बर बता दिया। इसके बाद युवक के खाते में पैसे आने के बजाय खाते से छह हजार रूपये कट गया। इसके बाद युवक इसकी शिकायत लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा, जहां बताया गया कि सरकार द्वारा कोई भी इस प्रकार योजना अभी नहीं है, आप को ठग लिया गया। युवक की पत्नी इसकी शिकायत करने के लिए बोली लेकिन पुलिस के पास इसकी शिकायत अभी तक नहीं की गयी। इस सम्बन्ध में युवक से पूछने पर बोले कि अब तो पैसे मिलेंगे नहीं ऊपर से पुलिस का चक्कर लगाना पड़ेगा। शनिवार को दस बजे के करीब पुनः राजन के पास 9330947736 से फोन किया गया और फिर से आंगनबाड़ी से पैसे मिलने को कहा लेकिन युवक नें फ़ोन काट दिया।
इस प्रकार का ही कॉल अन्य ग्रामीणों के पास भी आया, लेकिन लोगो नें आँगनवाड़ी केंद्र जाकर इसकी जानकारी ली और ठगी से बचे। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी असफाक आलम ने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हुए हैं तो इस संबंध शिकायत दर्ज करा सकते हैं और कोई भी इस प्रकार का कॉल आता है तो उसके झांसे में ना आये और तुरंत ही नजदीक थाने मे शिकायत दर्ज कराये या उस कॉल को ब्लॉक कर दे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play