whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215495
Loading...


भाजपा समाज को बांट कर सत्ता हथियाना चाहती है, विकास करके नहीं : झामुमो

location_on गढ़वा access_time 04-May-24, 05:30 PM visibility 670
Share



भाजपा समाज को बांट कर सत्ता हथियाना चाहती है, विकास करके नहीं : झामुमो
प्रेसवार्ता करते नेतागण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झामुमो के केंद्रीय महासचिव माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर के द्वारा बताया गया कि दो दिनों के झारखंड प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने झूठ बोलने का नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड से आग्रह करता है कि वो झूठ बोलने का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नाम दर्ज कर उसे प्रकाशित करें। वाह मोदी जी वाह। वाकई आप ने देश में पहली बार झूठ बोलने की ऐसी मिशाल कायम की है। जो काम देश का कोई प्रधानमंत्री अब तक नही कर पाया। अब तो ये हालात हो गए है कि अब बच्चे पूछने लगे हैं कि आप लोग कहते है कि झूठ बोलना पाप है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी तो खुलेआम झूठ बोलते है तो फिर ये पाप कैसे हुआ।
ऐसे सवाल पूछने वालों बच्चों से कहना चाहता हूं कि वाकई झूठ बोलना गलत है और झूठ की फसल दिखती अच्छी है लेकिन इस फसल में दाना नहीं होता ये सिर्फ खोखला होता है। प्रधानमंत्री जी घूम घूम कर कहते है कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। अनुसूचित जाति, जन जाति और पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म कर माइनोरिटी में बांट दिया जाएगा। आम लोगों का धन दौलत केंद्र सरकार ले लेगी। ऐसी बेबुनियाद और निराधार बातें कर प्रधानमंत्री मोदी जनता को गुमराह नही कर सकते क्योंकि जनता अब उनकी चालाकी और समाज को बांट कर राज करने की गारंटी समझ चुकी है। मोदी जी को इस बार झारखंड सहित पूरे देश में जोर का झटका धीरे से लगेगा,उनकी सत्ता जाएगी और इंडिया गठबंधन की सरकार आयेगी।
जो दस वर्षों से राज कर रहा हो वो अपनी उपलब्धियां गिनाने की जगह लोगों को झूठ परोस कर बांट रहे है। काठ की हांडी बार बार नही चढ़ती है मोदी जी। मोदी जी कहते हैं मैने देश में पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति बनाया ,लेकिन वो ये नहीं कहते है कि मैंने संसद के नए भवन के उद्घाटन और अयोध्या में निर्मित मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा में राष्ट्रपति महोदय को नहीं बुलाया। राष्ट्रपति का जैसा अपमान प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है शायद ऐसा अपमान देश के किसी प्रधानमंत्री ने नही किया होगा। मोदी जी ने पलामू में सबसे बड़ा झूठ ये कहा कि हमने पक्का घर दिया ,जबकि हकीकत ये है कि उन्होंने झारखंड को पक्के मकान के लिए मिलने वाली राशि नहीं दी, तब ही राज्य सरकार को अपने संसाधन से झारखंड के लोगों को अबूआ आवास देने की योजना शुरू करनी पड़ी।
मोदी जी ने कल चाईबासा में कहा कि हेमंत सोरेन ने जमीन लूटी,आदिवासियों का हक मारा और भ्रष्टाचार किया। मोदी जी और भाजपा से आग्रह है कि वो अपने पुराने बयान निकाल कर देख लें कि जिस गीता कोड़ा के लिए वो वोट मांग रहे हैं, उनके और उनके पति मधु कोड़ा को किसी समय कितना बड़ा भ्रष्टाचारी बताया करते थे। हेमंत जी पर पीछे से हमला कर आप घायल नहीं कर सकते मोदी जी। हेमंत सोरेन शेर है जब सामने होगा तो किसी हिम्मत नहीं होगी उससे आंख मिलाने की। हेमंत सोरेन को भाजपा परेशान कर सकती है परास्त नहीं। झारखंड में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा मोदी जी। झारखंड के लोग इस बार आपको हार का ऐसा उपहार देंगे कि आपको जिंदगी भर याद रहेगा। गौर करने वाली बात यह है कि पलामू की जनसभा में मोदी जी ने मंदिर, मस्जिद, हिंदू, मुस्लिम सबकी बातें की।
लेकिन मंडल डैम की चर्चा तक नहीं की। इससे यह साबित होता है कि मोदी जी समाज को बांट कर सत्ता हथियाना चाहते हैं, विकास करके नहीं। प्रेसवार्ता में राजद के प्रधान सह गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, ज़िलाध्यक्ष तनवीर आलम खान, सचिव मनोज ठाकुर मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play