whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213430
Loading...


मेराल व रंका के झामुमो कार्यकर्ताओं ने लिया महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प

location_on गढ़वा access_time 03-May-24, 07:07 PM visibility 708
Share



मेराल व रंका के झामुमो कार्यकर्ताओं ने लिया महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प
बैठक करते झामुमो के पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



बूथ प्रभारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शुक्रवार को झामुमो के बूथ एवं पंचायत प्रभारियों का प्रशिक्षिण शिविर आयोजित किया गया। इस र्प्रशिक्षण शिविर में रंका एवं मेराल के बूथ प्रभारियों एवं पंचायत प्रभारियों को लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक वोट दिलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया। मौके पर सभी बूथ कमिटी को प्रत्येक गांव एवं पंचायत में डोर टू डोर कैंपेनिंग करने, मतदाताओं को जागरूक करने, बूथ कमिटी के लोगों का चुनाव करने आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।
संकल्प लेते बूथ प्रभारी व कार्यकर्ता मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि भाजपा का समय अब समाप्त हो चुका है। जनता भाजपा के शासन से उब चुकी है। इस बार केंद्र में भाजपा का सरकार बनना मुश्किल कार्य है। जनता को ठगकर झूठ एवं फरेब के बल पर अधिक दिनां तक शासन नहीं किया जा सकता है। भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है। भाजपा के शासन काल में संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। चुनाव जीतने के लिए विपक्ष के सभी प्रमुख नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। जनता भाजपा की करतूतों को अच्छी तरह से समझ चुकी है। लोकसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है।
झामुमो के एक-एक सिपाही महागठबंधन प्रत्याशी ममता भुईयां को जीताने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि भाजपा का चार सौ पार का नारा सिर्फ नारा ही रह जाएगा। हकीकत में बदलने वाला नहीं है। भाजपा चाहे जो भी हथकंडा अपना ले इस बार लोकसभा चुनाव में सफलता नहीं मिलने वाली है। झामुमो के प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ दिन रात लगे हुए हैं। पलामू लोकसभा सीट से महागठबंधन प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के जिला सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, आशीष अग्रवाल, केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी, शंभु राम, राजकिशोर यादव, ज़िला उपाध्यक्ष विकास कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, सचिव अतहर अली अंसारी, मेराल प्रखंड अध्यक्ष सुडू प्रसाद, सचिव राजेश बैठा, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, दीपक सोनी, जैनूल्ला अंसारी, कुमार गुलाब सिंह, रौशन पाठक, अराधना सिंह सहित दोनों प्रखंडों के पंचायत प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play