मझिआंव : मतदाता शपथ का प्रतिज्ञापन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियां संचालित किए जाने के संबंध में बीडीओ सतीश भगत पत्र जारी किया है।
जिसमें झारखंड सरकार मंत्री मंडल (निर्वाचन) विभाग रांची निर्देशानुसार मझिआंव बीडीओ ने सभी मतदान केन्द्रों पर गठित बुथ एवरनेंश ग्रुप (बीएजी) को कहा है कि सात मई को संध्या 5ः00 बजे बैठक आयोजित करते हुए उक्त बैठक के दौरान मतदाता शपथ का प्रतिज्ञापन एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियां संचालित की जानी है।
साथ ही उन्होंने कहा है कि उसी दिन संध्या 6 बजे से 8 बजे के बीच अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर निर्वाचन से वोटर अवेयरनेस पोस्ट आदि करें, साथ हीं पोस्ट में हैजटैग मैं भी इलेक्शन एंबेसेडर के साथ सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे और मतदाता जागरूकता अभियान का हिस्सा बने।