गढ़वा : "भगवान महावराह पीठ" श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया के तत्वधान में गढ़वा प्रार्थना गृह की ओर से विभिन्न जगहों पर पनशाला खोल गया।

इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत हेतु गढ़वा में श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना, गढ़वा, सहिजना अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सिन्हा के घर के पास, अटौला बस स्टैंड, बोकेया मेन रोड, बस स्टैंड के पास तथा अवधकिशोर साव के घर के पास पनशाला खोला गया। श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा प्रत्येक वर्ष इस तरह का सेवा कार्य किया जाता है। समूह द्वारा गढ़वा में अन्य जगहों पर भी आवश्यकतानुसार पनशाला खोला जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय चेचरिया पंचायत मुखिया जितनी देवी, मुखिया पति, राजेंद्र चौधरी, शाखा आश्रम मंत्री सुरेंद्र चौबे, सत्येंद्र तिवारी, देवकांत तिवारी, संजीत मिश्रा, रामप्रवेश तिवारी, मोनू तिवारी, दिलीप चौहान, श्रवण तिवारी, बैकुंठ तिवारी, चितरंजन मोदी, सुकन साव, राजेंद्र साव, लोगों ने संयुक्त रूप से लोगों ने सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।